| प्रतीकात्मक तस्वीर |
अगर आप कांवड़ यात्रा पर नहीं जा सके हैं तो निराश न हों। सावन शिवरात्रि 2025 पर घर बैठे शिवलिंग पर जलाभिषेक, महामृत्युंजय जाप और व्रत करके कांवड़ यात्रा जितना पुण्य पा सकते हैं। जानिए सरल उपाय।
Kawad-yatra-2025: साल 2025 में कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से शुरू हुई और इसका समापन 23 जुलाई को सावन शिवरात्रि के दिन होगा। कई श्रद्धालु ऐसे होते हैं जो मन में आस्था और श्रद्धा रखते हुए भी किसी कारणवश कांवड़ यात्रा पर नहीं जा पाते। लेकिन ऐसे भक्त घर पर कुछ विशेष उपाय करके कांवड़ यात्रा के समान पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।
कैसे पाएं पुण्य:
23 जुलाई 2025 को सावन शिवरात्रि के दिन सुबह स्नान करके व्रत का संकल्प लें। फिर चारों प्रहर (रात्रि के चार भागों) में शिवलिंग पर गंगाजल मिले शुद्ध जल से जलाभिषेक करें। तांबे के लोटे या श्रृंगी से जल अर्पण करना उत्तम माना जाता है। जलाभिषेक करते समय महामृत्युंजय मंत्र या "ॐ नमः शिवाय" का जाप करें।
इसके साथ ही शिवलिंग पर बेलपत्र, भांग, मदार के फूल, चंदन, अक्षत (चावल), और शहद अर्पित करें। पूरे दिन व्रत रखें और रात भर भजन-कीर्तन करें।
जनसेवा और दान:
सावन शिवरात्रि के दिन गरीबों को अन्न, वस्त्र या आवश्यक वस्तुएं दान करें। पशु-पक्षियों को दाना-पानी दें। यह शिवसेवा का ही रूप मानी जाती है और इससे भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
यदि इन विधियों का पालन श्रद्धा से किया जाए, तो घर पर रहकर भी भक्त कांवड़ यात्रा जितना पुण्य फल प्राप्त कर सकते हैं और भगवान शिव की कृपा हमेशा बनी रहती है।
| 1th Ads Free Publish |
(Disclaimer: यह लेख धार्मिक आस्था पर आधारित है। पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी उपाय को अपनाने से पहले स्वयं विवेक से काम लें या किसी जानकार से परामर्श लें।
