मुरथल जैसे पराठे का मजा दिल्ली में ही लेना है तो आजाओ इस जगह..

paratha murthal


मूलचंद परांठा मूलचंद मेट्रो स्टेशन के पास मूलचंद परांठे वाला की दुकान बेहद मशहूर है। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान समेत कई सेलिब्रिटीज यहां के परांठे खाने आते थे। परांठा गली चंदनी चौक में परांठा गली है। यहां कई दुकानें हैं, जहां के परांठे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी चर्चित हैं। यहां अलग-अलग वैरायटी के परांठे खाने को मिलेंगे गुलाटी रेस्टोरेंट पंडारा रोड पर स्थित गुलाटी रेस्टोरेंट अपने बेस्ट भरवा पराठों के लिए जाना जाता है। यहां पर परांठे दाल मखनी और रायते के साथ दिए जाते हैं। सरदार जी परांठे वाले आईटीओ स्थित यह शॉप लेट नाइट तक खुली रहती है। साल 1986 से यह शॉप लोगों को अपने परांठों का स्वाद चखा रहे हैं। यहां भी सभी प्रकार के परांठे मिल जाएंगे। लक्ष्मण फास्ट फूड: कटवारिया सराय के इस पराठा पॉइंट पर यहां के मसालेदार और मक्खन में डूबे परांठे खाने के लिए स्टूडेंट्स और फैमिलीज की भीड़ लगी रहती है। कई सेलेब्स भी अक्सर यहां आते रहते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.