दिल्ली में क्रिसमस 2025 मनाने के लिए ये 6 बेहतरीन जगहें, फैमिली और बच्चों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन

क्रिसमस 2025
क्रिसमस 2025

दिल्ली में दिसंबर का महीना क्रिसमस और न्यू ईयर की रौनक से खास हो जाता है, जब पूरा शहर रंग-बिरंगी लाइटों और खूबसूरत सजावट से जगमगा उठता है। अगर आप 2025 में क्रिसमस पर फैमिली, बच्चों या पार्टनर के साथ दिल्ली में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो राजधानी की कुछ खास जगहें आपको परफेक्ट फेस्टिव वाइब दे सकती हैं।


कनॉट प्लेस (CP)

दिल्ली का दिल कहलाने वाला कनॉट प्लेस क्रिसमस पर चमकदार लाइटों, सजावट और भीड़भाड़ से एक बड़े ओपन-एयर सेलिब्रेशन स्पॉट में बदल जाता है। यहां आप फैमिली के साथ शाम की सैर, कैफे में बैठकर कॉफी, स्ट्रीट फूड और म्यूजिक के साथ फेस्टिव माहौल का आनंद ले सकते हैं।


क्रिसमस 2025


दिल्ली हाट क्रिसमस बाजार, आईएनए

आईएनए स्थित दिल्ली हाट क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है, जहां क्राफ्ट, कल्चर और खाने का शानदार कॉम्बिनेशन मिलता है। यहां हैंडमेड डेकोरेशन आइटम्स, यूनिक गिफ्ट्स, फेस्टिव स्नैक्स, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अलग-अलग राज्यों के फूड स्टॉल्स पूरे माहौल को खास बना देते हैं।

क्रिसमस 2025
क्रिसमस 2025



जर्मन क्रिसमस मार्केट, चाणक्यपुरी

चाणक्यपुरी का जर्मन क्रिसमस मार्केट उन लोगों के लिए बेस्ट विकल्प है, जो दिल्ली में यूरोप जैसी क्रिसमस फील तलाशते हैं। यहां असली जर्मन फूड, खूबसूरत डेकोरेशन, आर्टिसनल प्रोडक्ट्स, क्रिसमस कैरोल्स, सीजनल डिशेज और इंपोर्टेड व हैंडक्राफ्टेड गिफ्ट्स के साथ बच्चों और बड़ों के लिए वर्कशॉप्स भी आयोजित की जाती हैं।

क्रिसमस 2025
क्रिसमस 2025


सेलेक्ट सिटीवॉक क्रिसमस कार्निवल, साकेत

साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल क्रिसमस के दौरान एक बड़े फेस्टिव कार्निवल में बदल जाता है, जहां हर कोना फोटो-जेनिक डेकोरेशन से सजा होता है। यहां लाइव परफॉर्मेंस, पॉप-अप स्टॉल्स, खास क्रिसमस इंस्टॉलेशन, थीम्ड फोटो बूथ और बच्चों के लिए सांता से मिलने का मौका परिवारों को खूब आकर्षित करता है।

क्रिसमस 2025
क्रिसमस 2025


ब्रिटिश काउंसिल क्रिसमस फेयर, कस्तूरबा गांधी मार्ग

कस्तूरबा गांधी मार्ग पर लगने वाला ब्रिटिश काउंसिल क्रिसमस फेयर खास तौर पर फैमिली और बुक लवर्स के लिए परफेक्ट माना जाता है। यहां बुक्स, क्राफ्ट्स, फेस्टिव आइटम्स, सीजनल ट्रीट्स के साथ बच्चों के लिए स्टोरीटेलिंग सेशन और मजेदार एक्टिविटीज आयोजित की जाती हैं।

क्रिसमस 2025
क्रिसमस 2025 


क्रिसमस अर्थ मेला

क्रिसमस अर्थ मेला दिल्ली का एक लोकप्रिय इको-फ्रेंडली क्रिसमस कार्निवल है, जहां कम कीमत पर शॉपिंग, स्वादिष्ट खाने के स्टॉल, लाइव संगीत और फैमिली एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज मिलता है। यह मेला सस्टेनेबल प्रोडक्ट्स और पर्यावरण के अनुकूल थीम पर फोकस करता है, इसलिए इको-कॉन्शियस फैमिली के लिए यह बेहतरीन ऑप्शन बन जाता है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.